हेरोइन तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, तार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका,पंजाब से 4 आरोपी गिरफ्तार 

132

हेरोइन तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, तार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका,पंजाब से 4 आरोपी गिरफ्तार 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब में रेड कर मुख्य सप्लायर समेत चार बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

*पंजाब में छापेमारी:* रायपुर पुलिस की टीम ने पंजाब पहुंचकर सुनियोजित कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर सहित चार आरोपियों को दबोचा।

*पाकिस्तान कनेक्शन:* प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन की सप्लाई का स्रोत पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है, जिसकी कड़ियां अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से भी जुड़ सकती हैं।

*सप्लाई का तरीका:* आरोपी डाक पार्सल और ट्रक ड्राइवरों के जरिए हेरोइन की सप्लाई करते थे, जिससे पुलिस की नजर से बचा जा सके।

विदेशी पिस्टल बरामद: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक विदेशी पिस्टल भी जब्त की है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

*जांच जारी*

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में इस गिरोह के और कौन-कौन से सदस्य सक्रिय हैं।

गिरफ़्तार आरोपी में

कंवलजीत सिंह पन्नू,

तरसेम सिंह

विक्की सिंह

जानकराज,

चिमनलाल सभी पंजाब के रहने वाले है आरोपियों के कब्जे से 11.82 ग्राम हेरोइन ,पिस्टल ,कुछ जिंदा कारतूस ,और मोबाइल जब्त किए गए है इस अपराध को डीडी नगर कबीर धाम थाने में दर्ज किया गया ।

यह कार्रवाई न केवल राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।