इंदौर में पेंटहाउस विवाद में बाप-बेटे ने कार चढ़ाई, महिला आईटी इंजीनियर की मौत,दोनोंआरोपी गिरफ्तार !

138

इंदौर में पेंटहाउस विवाद में बाप-बेटे ने कार चढ़ाई, महिला आईटी इंजीनियर की मौत,दोनों आरोपी गिरफ्तार !

लसूड़िया इलाके की शिव वाटिका टाउनशिप का ये वीडियो है। जहां इंफोसिस में साफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कुचल कर मार दिया गया जबकि बिल्डिंग की एक महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल हैं। यहां कुलदीप चौधरी रहते हैं और इन्होंने अवैध रूप से बिल्डर से पेंटहाउस लिया जिसे उन्होंने Airbnb को किराए पर दे दिया जिससे लोगों की आवाजाही से बिल्डिंग में रहने वाले परिवार परेशान थे

इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पेंटहाउस को लेकर चल रहे तनाव के बीच पिता-पुत्र ने भीड़ पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी, जिससे एक महिला इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

https://www.facebook.com/share/v/17R7XP8mUc/

आरोपी पिता-पुत्र  गिरफ्तार

घटना एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में देर रात हुई। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

आईटी इंजीनियर थी मृतका, दो छोटे बच्चे

मृतका की पहचान शंपा पाठक (पांडे) के रूप में हुई है, जो आईटी सेक्टर में कार्यरत थीं और इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रही थीं। उनके पति भी आईटी क्षेत्र से जुड़े हैं। परिवार हाल ही में इसी महीने सोसायटी में शिफ्ट हुआ था। उनके दो छोटे बच्चे हैं।रहवासियों के अनुसार मृतक इंफोसिस इंजीनियर शंपा पाठक और उनके पति सौरभ चंद रोज पहले ही यहां रहने आए थे। उन्होंने जब यहां अनैतिक गतिविधियों और विवाद के हालात देखे तो फ्लेट बेचने का मन बना लिया था। हालांकि उसके पहले यह घटना हो गई। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं।

shampa pathak

स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, सोसायटी निवासी कुलदीप चौधरी ने पेंटहाउस खरीदकर उसे Airbnb के जरिए किराए पर देना शुरू कर दिया था। बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही से परेशान रहवासी इसका विरोध कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान रहवासियों ने पेंटहाउस की बिजली बंद कर दी, जिसके बाद कुलदीप अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचा और अन्य फ्लैट्स की लाइट बंद कर दी। इसी बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

तनाव बढ़ने पर आरोपी के बेटे ने गुस्से में कार भीड़ की ओर दौड़ा दी। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक चौकीदार की पत्नी भी हादसे में जख्मी हुई है।