Terrifying CCTV Footage: हवा उछली कार, फिर 200 फीट गहरी खाई में गिरी,दोनों श्रद्धालुओं की मौत !

27

Terrifying CCTV Footage: हवा उछली कार, फिर 200 फीट गहरी खाई में गिरी,दोनों श्रद्धालुओं की मौत !

हिमाचल प्रदेश के ऊना में दो श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर से दर्शन कर कार से लौट रहे थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने से कार 200 फीट गहरी खाई में गिरी। कार में आग लग गई। दोनों श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कार पंजाब के लुधियाना में रजिस्टर्ड थी।

ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. बुधवार दोपहर भरवाईं के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई और गिरते ही उसमें आग लग गई. हादसे में पंजाब के दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, पंजाब नंबर (PB-10K-7531) की स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई. पुलिस को आशंका है कि चलते समय टायर फटने से संतुलन बिगड़ा और कार खाई में जा गिरी. गिरते ही कार में आग लग गई, जिससे सवारों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. पुलिस ने बताया कि हादसे से करीब आधे घंटे पहले देहरा के पास ओवरस्पीडिंग का चालान भी हुआ था.

https://www.facebook.com/share/v/1BMvy7fZ9d/

मौके पर पहुंची दमकल और प्रशासन

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. एक शव कार के बाहर मिला, जबकि दूसरा पूरी तरह अंदर जल चुका था. वहीं, चिंतपूर्णी मंदिर के अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गई थी.

यह दर्दनाक हादसा पास के लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार तेज रफ्तार में मोड़ पर पहुंची और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि कार पल भर में आग का गोला बन गई. घटनास्थल पर तीखे मोड़ और गहरी ढलान है. यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. प्रशासन ने सड़क किनारे बैरिकेड्स लगाए हैं, लेकिन आशंका है कि कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका.

कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति लुधियाना का बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.