मात्र 7 आरी ज़मीन विवाद में की हत्या, सीतामऊ पुलिस ने किया हत्या की वारदात का 24 घंटे मे खुलासा

दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार की तलाश जारी

107

मात्र 7 आरी ज़मीन विवाद में की हत्या, सीतामऊ पुलिस ने किया हत्या की वारदात का 24 घंटे मे खुलासा

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर । जिले के थाना सीतामऊ पुलिस ने ग्राम साखतली के मृतक शंकरलाल की हत्या में शामिल 02 लोगो को किया गिरफ्तार मात्र 7 आरी जमीनी विवाद बना हत्या का कारण , शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर एडिशनल एसपी हेमलता कुरील एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी मोटर साइकिल जप्त किए गए हैं और एक आरोपी फरार तलाश जारी है शीघ्र गिरफ्त में होगा।

पुलिस के मुताबिक घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 27.03.26 को सुचनाकर्ता जीवन पिता शंकरलाल पाटीदार उम्र 26 साल निवासी

साखतली रिपोर्ट किया कि मेरा खेत ग्राम साखतली व ग्राम बिलात्री के कच्चे रास्ते पर स्थित है मेरे खेत पर मकान बना हुआ है तथा खेत पर ही गाय भैसे बांघते है।

मेरे पिता शंकरलाल पाटीदार दिनांक 26.03.26 के रात्री करीब 08-09.00 बजे मेरे पिता शंकरलाल साईकिल लेकर घर से खेत पर सोने के लिए गये हुए थे व मेरी माँ घर पर ही थी। दिनांक 27/03/26 को प्रातः करीबन 6.20 बजे मेरे गाँव के कन्हैयालाल पिता सीताराम पाटीदार ने मेरे घर पर आकर मुझे बताया कि अभी सुबह करीबन 6.00 बजे मै मेरे खेत तरफ जा रहा था तभी मैने रामनिवास पाटीदार के खेत के पास बिलात्री कच्चे रास्ते पर तेरे पिता शंकरलाल पाटीदार साईकिल सहित रोड पर पडे हुये है देखा है तथा उनके गले से काफी खुन निकला हुआ दिखाई दे रहा है। सुचना मिलने पर मैं रामनिवास के खेत के पास पहुंचा तो वहा जाकर देखा कि मेरे पिता शंकरलाल साईकिल सहित रोड पर पडे हुये थे तथा उनके गले व सिर में धारदार हथियार से चोट के निशान दिखाई दे दे रहे थे व मोके पर मेरे पिता का काफी खुन बहा हुआ दिखाई दे रहा था। मेरे पिता शंकरलाल व उनके भतीजे बालेश्वर पिता अनोखीलाल पाटीदार के बीच गाँव से लगी 07 आरी जमीन का विवाद चल रहा है फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरुध्द अपराध क्र 132/26 धारा 103(1) बी एन एस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

उक्त मामला सनसनी खेज होने से थाना सीतामऊ के अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 103(1), बीएनएस में अज्ञात आरोपी का पता लगाने का निर्देश दिये थे जो इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील व एस डी ओ पी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक कमलेश प्रजापति के द्वारा टीम गठित किया जाकर प्रकरणके संदेहियो कि तलाश की गई एवं विवेचना के दोरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना के एक दिन पूर्व अर्जुन पाटीदार ने मृतक शंकरलाल के लडके श्यामलाल को फोन लगाकर धमकी दी थी जो उक्त तथ्य को ध्यान में रखते हुए संदेही बालेश्वर पिता अनोखीलाल पाटीदार उम्र 26 साल नि. साखतली व नानालाल पिता अनोखीलाल पाटीदार उम्र 24 साल निवासी साखतली से कड़ी से कडी जोडते हुए पुछताछ की गई जो आरोपियो द्वारा अपने जीजा अर्जुन पिता रामनिवास पाटीदार निवासी नाटाराम के साथ प्लान बनाकर उक्त मृतक शंकरलाल पाटीदार की हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया

प्रकरण मे आरोपी बालेश्वर पिता अनोखीलाल पाटीदार उम्र 26 साल नि. साखतली व नानालाल पिता अनोखीलाल पाटीदार उम्र 24 साल निवासी साखतली को गिरफ्तार किया जाकर घटना में उपयोग कि गई कुल्हाडी एवं मोटर साइकिल . को जप्त किया गया है।

एक फरार आरोपी – अर्जुन पिता रामनिवास पाटीदार निवासी नाटाराम की तलाश जारी है ।

हत्या का कारण – मृतक शंकरलाल एवं आरोपी बालेश्वर व नानालाल का एक पुस्तेनी 7 आरी जमीन को लेकर विवाद था जिसका सिविल कोर्ट मे प्रकरण चल रहा है, दोनो पक्षो की सामिलात 7 आरी जमीन गांव के पास है जो दोनो पक्ष उक्त जमीन को अपना बताते हुए कब्जा करने के लिए बार बार विवाद कर रहे है।

इसी विवाद के कारण आरोपियो ने मृतक शंकरलाल की हत्या कारीत की है।

उक्त कार्य में सीतामऊ पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा है।

इस मामले में प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक शंकर लाल पाटीदार जुलाई 2024 में अपनी समस्या को लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में लौट लगा कर पहुंचे और तत्कालीन कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने मामले में संज्ञान लिया था।