Weather Update: MP कल से अगले 8 दिन बारिश/बादल, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में बर्फबारी

171

Weather Update: MP कल से अगले 8 दिन बारिश/बादल, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में बर्फबारी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ आज उत्तर भारत से गुजरेगा। कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में बारिश होगी। अलावा पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर – पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना रहेगी। राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, केरल और आंध्रा में कहीं कहीं बारिश की संभावना भी रहेगी।

उत्तर भारत के पश्चिमी दिशा में बादल चक्राकार हो रहे हैं, जिससे उत्तरी राज्यों में अब लगातार बादल छाएंगे। 12 अप्रैल तक ये चक्र चलेगा।

दक्षिण महासागर में बादल उमड़ रहे हैं लेकिन पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से वे बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग तक स्थिर हैं।

मध्य प्रदेश में आज दोपहर बाद बादल दिखाई देंगे, लेकिन कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। दक्षिण पश्चिमी बादलों का गुजरात से मध्य प्रदेश में आगमन होगा। आगामी 7 अप्रैल तक प्रदेश में बादल छाएंगे, कहीं कहीं आंधी के साथ वर्षा होगी।