
Collector’s Order: महावीर जयंती पर भोपाल में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित
भोपाल: राज्य शासन द्वारा दिए गए अधिकार के संदर्भ में भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने महावीर जयंती के उपलक्ष में संपूर्ण भोपाल जिले में 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च सोमवार के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
बता दे कि राज्य शासन ने 31 मार्च मंगलवार के दिन महावीर जयंती के उपलक्ष में अवकाश घोषित कर रखा है और जिले के कलेक्टरों को ये अधिकार दिए हैं कि वह स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती पर 30 मार्च को भी अवकाश घोषित कर सकते हैं।

कलेक्टर भोपाल ने तदनुसार स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश संपूर्ण भोपाल जिले के लिए घोषित किया है।





