Suspend: MP में 2 आबकारी अधिकारी सस्पेंड 

280
Suspend

Suspend: MP में 2 आबकारी अधिकारी सस्पेंड 

भोपाल: मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 26- 27 की अवधि में मदिरा दुकानों के निष्पादन में शासकीय राजस्व हित में प्रभावी कार्यवाही नहीं करने पर दो आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैतूल के जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह और अशोकनगर और गुना के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद केवट को सस्पेंड किया गया है।

IMG 20260406 WA0178

IMG 20260406 WA0179

सस्पेंशन के बाद बैतूल के जिला आबकारी अधिकारी का मुख्यालय उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग भोपाल नियत किया गया है जबकि गुरु प्रसाद केवट निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग ग्वालियर किया गया है।

दोनों ही अधिकारियों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।