Congress Councillor’s Effigy Burnt in Protest : वीर सावरकर को देशद्रोही बोलने वाले पार्षद सलीम बागवान पर FIR, मंडी लायसेंस निरस्त की मांग!

124

Congress Councillor’s Effigy Burnt in Protest : वीर सावरकर को देशद्रोही बोलने वाले पार्षद सलीम बागवान पर FIR, मंडी लायसेंस निरस्त की मांग!

Ratlam : नगर निगम सम्मेलन में वीर सावरकर को देशद्रोही बोलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है, BJP पार्षद एवं MIC सदस्य विशाल शर्मा की शिकायत पर शहर की स्टेशन रोड़ थाना पुलिस ने वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद सलीम बागवान पर FIR दर्ज की हैं। बता दें कि सलीम बागवान ने 1 दिन पहले यानी मंगलवार को निगम सम्मेलन में वीर सावरकर को देशद्रोही बताया था इसे लेकर निगम में जमकर हंगामा हुआ था और भाजपा पार्षदों ने बागवान के निलंबन की मांग सम्मेलन में उठाई थी। इस पर दोनों दल आमने-सामने हो गए थे। भाजपा ने सलीम बागवान के साथ नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा और कांग्रेस की महिला नेत्री यास्मीन शेरानी का पुतला जलाया था। इसके बाद कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया था और भाजपा की नगर सरकार का पुतला जलाया था। इसके बाद इस मुद्दे को लेकर निगम सहित शहर-भर में दोपहर से लेकर शाम तक हंगामा चलता रहा था।

IMG 20260409 WA0006

इसके बाद सलीम बागवान के बयान के दुसरे दिन बुधवार को भी विरोध जारी रहा और इसके विरोध में वीर सावरकर हिंदू हेल्थ क्लब ने शहर के डालूमोदी बाजार में पार्षद सलीम बागवान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभु नेका, मधु शिरोडकर ने बागवान के मंडी लायसेंस को निरस्त करने की मांग करते हुए कहा महापुरुषों का अपमान करने की सजा मिलना चाहिए उन्हें पार्षद पद से पृथक किया जाना चाहिए। विशाल शर्मा, आशीष सोनी, जनक नागल, विकास देवड़ा, अर्जुन पंवार, वाजिद खान, प्रमोद पाठक, गोपाल उपाध्याय, मनोज यादव, विपुल पितलिया, रवि रानीवार, धर्मेन्द्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे!

देखिए वीडियो!