
Weather Update: MP 38 डिग्री तापमान, 3 दिन में 40 डिग्री
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ हवाओं के उत्तर और पूर्व दिशा में बंटा हुआ है। पूर्व दिशा की ओर पाकिस्तान से भारत में आगमन कमजोर होने से उत्तर भारत आज शांत रहेगा। हल्की बर्फबारी लद्दाख के पहाड़ों पर हो सकती है। पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में अभी ठंड का अहसास बना रहेगा। अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना उत्तर भारत में नहीं है।
मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री हो गया है जो अगले तीन दिन में 40 डिग्री तक जा सकता है। लेकिन ग्वालियर में आज इंदौर, भोपाल, जबलपुर की अपेक्षाकृत 2 डिग्री कम तापमान रहेगा, ग्वालियर में कल से तापमान बढ़ेगा। निमाड़ में तापमान 40 डिग्री हो चुका है खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी गर्मी से तपने लगे हैं। मध्य प्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में बारिश की संभावना है। अप्रैल अंत तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 43/44 और न्यूनतम 27/28 डिग्री तक जा सकता है।
दक्षिण महासागर में अब हवाएं सीधी होकर पूर्व से पश्चिम की ओर चल पड़ी हैं। इससे दक्षिण के राज्यों में आज बारिश की संभावना कहीं नहीं रहेगी।





