Students of Utkarshth School Shine : उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने मारी बाजी, किया विद्यालय का नाम रोशन!

811

Students of Utkarshth School Shine : उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने मारी बाजी, किया विद्यालय का नाम रोशन!

रतलाम : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट विद्यालय ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण प्रस्तुत किया। विद्यालय का कक्षा 10वीं का परिणाम 96% एवं कक्षा 12वीं का परिणाम 95% रहा जो अत्यंत संतोषजनक है।

कक्षा 10वीं में विद्यालय स्तर पर पवन गणपत राठौड़ ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान लक्ष्मी नारायण मोहन एवं रितेश समरथ लाल राठौड़ ने 96% अंक प्राप्त कर प्राप्त किया, जबकि भूमिका शोभाराम कटारिया ने 94% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 17.30.20 1

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में याशी लोकेंद्र सालवी एवं लोकेंद्र बलराम पाटीदार (वाणिज्य संकाय) ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह जीव विज्ञान संकाय से रिद्धि संजय पुरविया ने 92.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय से डॉली मनीष कुमावत ने 92% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जिले की समग्र स्थिति भी रही उल्लेखनीय!

रतलाम जिले का कक्षा 10वीं का परिणाम 76.74% रहा, जिससे जिले को राज्य में 25वां स्थान प्राप्त हुआ। वहीं कक्षा 12वीं का परिणाम 81.14% रहा और जिले को 19वां स्थान मिला। गत वर्ष की तुलना में कक्षा 10वीं में 2.1% की कमी जबकि कक्षा 12वीं में 1.5% की वृद्धि दर्ज की गई।

WhatsApp Image 2026 04 15 at 17.30.21

स्टेट मेरिट में रतलाम के विद्यार्थियों का दबदबा!

कक्षा 12वीं स्टेट मेरिट में 4 छात्राओं ने स्थान बनाया-

वाणिज्य संकाय में श्रृष्टि सिलावट (सेंट स्टीफन रतलाम) ने 488/500 अंक (97.6%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गणित संकाय में मनस्वी गोयल (जेथ पब्लिक रतलाम) ने 488/500 अंक (97.6%) के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
नीलोफर शेख (शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालूखेड़ा) ने 483/500 अंक (96.6%) के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।

अक्षिता आनंद पालीवाल साई श्री अकैडमी ने 481/500 अंक (96.2%) के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं में भी जिले के 2 विद्यार्थियों ने स्टेट मेरिट में स्थान बनाया-

सरस्वती घनश्याम (शासकीय उ.मा.वि. कालूखेड़ा) एवं आयुष पाटीदार (शासकीय उ.मा.वि. धामनोद) ने 491/500 अंक (98.2%) के साथ संयुक्त रूप से नवां स्थान प्राप्त किया।

जिला मेरिट में भी विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कक्षा 12वीं में विभिन्न संकायों से विद्यार्थियों ने जिला मेरिट में स्थान बनाया:

कला संकाय से कन्या विद्यालय ताल की अर्चना पूरालाल (471 अंक) एवं खजूरी देवड़ा की लक्ष्मी राठौर (470 अंक)।
गणित संकाय से नाहर कॉन्वेंट की युक्ति जितेंद्र परमार (476 अंक), बरडिया गोयल विद्यालय के अंजी कुमार प्रेम सिंह (475 अंक) एवं गुरु रामदास की अर्पिता सुरेश पांचाल (475 अंक)।

जीव विज्ञान संकाय से खजूरी देवड़ा की वर्षा घनश्याम दास (472 अंक) एवं गुरु रामदास की भूमिका हरीश कुमार वर्मा (472 अंक)।

वाणिज्य संकाय से महावीर जैन ताल के देशना लवेश जैन (480 अंक), लक्ष्मी कमलेश खन्नीवाल (480 अंक) एवं संत मीरा तथा गुरु रामदास के हिमांक राजीव शर्मा (479 अंक)।

कृषि संकाय से राजापुरा माताजी के महेश कचरु गहलोत (449 अंक)।

गृह विज्ञान संकाय से कन्या नीलिमा दीपकरण भूरिया (414 अंक)।

कक्षा 10वीं में भी जिला मेरिट में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया:

सैलाना पब्लिक स्कूल की अनुष्का हरीश तिवारी (488 अंक)।

महावीर जैन ताल के धानी सुधीर जैन (486 अंक)।

साई श्री अकैडमी रतलाम के लव दुष्यंत चौहान (484 अंक)।

यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का भी प्रतीक हैं!