Weather Update: MP के मौसम में हो सकता है फेरबदल

248

Weather Update: MP के मौसम में हो सकता है फेरबदल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के दूसरे असर से गुजरात संग मध्य प्रदेश में भी बादलों से मौसम परिवर्तित हो सकता है। प्रदेश में अधिकतम तापमान अभी ग्वालियर, जबलपुर में 41, भोपाल में 40 और इंदौर में 39 डिग्री चल रहा है। कल से बादलों का प्रभाव बढ़ेगा जिससे इंदौर में अधिकतम तापमान में पहले बढ़त और फिर एक डिग्री गिरावट आ सकती है, जबकि ग्वालियर में 42/43 डिग्री जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी और अधिकतम तापमान 24 से सीधे 16 डिग्री तक आ जाएगा। हिमाचल के पहाड़ों पर बारिश होगी, मैदानी इलाकों में गहरे बादल छाएंगे। लद्दाख में बर्फबारी होगी। 18/19 अप्रैल को लेह में भारी बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में भी बारिश होगी, लेकिन तापमान 33/34 डिग्री के आसपास चलेगा।

बादलों का प्रभाव पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी रहेगा। गर्मी के बीच उमस का वातावरण होगा

भारत के दक्षिण महासागर में बादलों का जत्था इकट्ठा हो रहा है जिससे केरल और तमिलनाडु के निचले हिस्से में बारिश की संभावना बढ़ रही है। वहीं कर्नाटक में बादल छाने का क्रम चलेगा। उत्तर पूर्वी राज्यों में बिहार असम अरुणाचल सहित अन्य राज्यों में हल्की बारिश के आसार हैं।