DA/DR Hike: केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, कैबिनेट की मंजूरी

132

DA/DR Hike: केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा, कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली :DA/ DR Hike: भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों का DA 2% बढ़ा दिया है, इस सम्बन्ध में    कैबिनेट की मंजूरी आज मिल गई .केंद्रीय कर्मचारियों को भारत सरकार ने आज बड़ी खुशखबरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों पेंशनभोगियों और के लिए महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का डीए बढ़ जाएगा.

सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को मिलेगा, जिससे उनकी मासिक सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी हो जाएगी.

अब कितनी बढ़ेगी सैलरी?

बता दें कि अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिप पे 36 हजार 500 रुपए है तो 60 फीसदी के हिसाब से अब उसका डीए   21 हजार 900 रुपए हो जाएगा. बड़ी बात यह है कि अब कर्मचारियों को जनवरी से एरियर भी मिलेगा. नया नियम 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा. इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को केवल अगले महीने की बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं मिलेगी, बल्कि पिछले तीन महीनों यानी जनवरी फरवरी और मार्च का बकाया एरियर  भी एकमुश्त दिया जाएगा.

dkamv20s da hike dr hike 625x300 27 September 25

लंबे समय से इंतजार कर रहे थे कर्मचारी

केंद्र सरकार के इस कदम से उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है जो पिछले कुछ समय से इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे और बढ़ती महंगाई के बीच अपनी आय बढ़ाने की मांग कर रहे थे. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन संरचना में बड़े बदलावों की मांग कर रहे हैं.

बढ़ती महंगाई के कारण सरकारी कर्मचारियों के खर्चों की भरपाई के लिए सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ाती है. इसकी गणना श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों (CPI-IW) के आधार पर की जाती है, जो यह बताते हैं कि जरूरी चीजों के दाम कितने बढ़े हैं. आसान शब्दों में जैसे-जैसे बाजार में कीमतें बढ़ती हैं, आपकी सैलरी की वैल्यू बनाए रखने के लिए सरकार इस भत्ते में बढ़ोतरी करती है.