
Fine Imposed : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करने पर सिलेंडर जब्त, चालानी कार्रवाई!

Ratlam : घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध के चलते कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिला खाद्य अधिकारी एवं जीएसओ की संयुक्त टीम द्वारा त्रिमूर्ति रेस्टोरेंट, बालाजी रेस्टोरेंट, अग्रवाल स्वीट, जलाराम स्वीट, बालाजी सेंट्रल, 7 हिल्स, गुरु प्रसादम राजभोग भोजनालय तथा पुष्पांजलि रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों पर डीजल भट्टी, कोयला भट्टी एवं कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग पाया गया। वहीं पुष्पांजलि रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए सिलेंडर जब्त किया गया एवं चालानी कार्रवाई की गई!






