Murder in DJ Row : डीजे विवाद में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा 3 आरोपी एवं 2 , नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

201

Murder in DJ Row : डीजे विवाद में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा 3 आरोपी एवं 2 , नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Ratlam : जिले के कस्बे ताल थाना पुलिस को DJ विवाद में हुई हत्या के प्रकरण का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं। जिले के ताल कस्बे के भोई मोहल्ले में विवाह समारोह के दौरान DJ पर अपशब्द एवं गाली-गलौज को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। फरियादी पक्ष द्वारा आपत्ति जताने पर DJ ऑपरेटर माखन उर्फ राहुल कुमावत एवं उसके साथियों ने दिलीप माली के साथ विवाद कर मारपीट की थी। विवाद के दौरान आरोपी माखन कुमावत द्वारा दिलीप माली के पेट में चाकू से वार किया गया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बीच-बचाव करने आए विनोद भोई एवं समरथ भोई के साथ भी आरोपियों द्वारा लोहे के पाइप से मारपीट की थी घायल दिलीप माली को उपचार हेतु रतलाम ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई थी।

IMG 20260421 WA0472

घटना को लेकर थाना ताल पर एवं आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपीगण माखन (26) उर्फ राहुल पिता अजय उर्फ ईश्वर कुमावत निवासी सिलावट गली, मंदसौर, बापू (30) पिता शंकरलाल कहार निवासी ग्राम बसाड, थाना प्रतापगढ़ (राजस्थान), हरीश (22) पिता कारुलाल भोई निवासी बादरी भोई मोहल्ला, मंदसौर एवं 2 नाबालिग लड़के सहित सभी आरोपियों को घटना घटित होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू, लोहे का पाइप, DJ वाहन क्रमांक MP 13 GA 5099 को जब्त किया गया। आरोपियों को पकड़ने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में थाना ताल, थाना बरखेड़ाकलां, थाना आलोट, चौकी हाटपिपलिया, चौकी माननखेड़ा एवं चौकी ढोढर की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा!