
West Bengal Election: कहीं तो रुको भिया और कितना गिरोगे?
डॉ प्रकाश हिंदुस्तानी की विशेष रिपोर्ट
कहीं तो रुको भिया और कित्ता गिरोगे?
आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले दौर का मतदान है, लेकिन उसके पहले जो विवाद हुए हैं, वे शर्मनाक है!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं – बंगाल की धरती को काबा की धरती नहीं बनने देना है!
क्या काबा की पवित्र धरती बनने पर आपको ऐतराज है? बंगाल की धरती मां काली की धरती है, मां दुर्गा की धरती है, वंदे मातरम की धरती है! यहां काबा की पवित्रता भी हो तो ऐतराज़? अगर आप यह चाहते हैं कि लोग अयोध्या और काशी का नाम सम्मान से लें तो आप इसी तरह की भावना काबा के बारे में रखिए! काबा जैसे पवित्र प्रतीक को भीड़ भड़काने के लिए इस्तेमाल करना राजनीति का निचला स्तर है!
…और ममता दीदी, आप क्या कह रही हैं? ममता दीदी कह रही है कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो आप लोग मांस, मछली और अंडे भी नहीं खा पाएंगे. भाजपा अपनी संस्कृति ठोपना चाहती है.
ममता दीदी तो कह कर चुप हो गई, लेकिन जवाब में बीजेपी वाले इसको झूठ बताने के लिए मांस की बोटियाँ कुतरते, मछली भात की दावत खाते नजर आए. अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले नॉनवेज मेन्यू जारी किया गया! इसकी फोटो जारी होने लगीं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा ने तो ममता बनर्जी को चुनौती दे डाली और कहा कि मांस मछली खाने का कम्पिटिशन करवा लो, देखते हैं कौन ज्यादा नॉनवेज खाता है! मैं आपसे 2 किलो ज्यादा मांस खा लूंगा!
इन धतकर्मों के बीच मुझे शाहरुख़ खान का बयान याद आता है – भोजन और भजन मेरे निजी मामले हैं! में क्या खाता हूं, कब और कहां दुआ करता हूं – यह मेरा नितांत निजी मामला है! शाहरुख खान को फिल्मी पर्दे पर भी बोटियां तोड़ते या नमाज पढ़ते हुए शायद ही देख पाए होंगे! शायद ही!
#westbengal #election #YogiAdityanath #yogi #MamataBanerjee




