Weather Update: MP में तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा, गर्मी का तेज असर उत्तर, मध्य और पूर्व दिशा में

44

Weather Update: MP में तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा, गर्मी का तेज असर उत्तर, मध्य और पूर्व दिशा में

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में पश्चिम और दक्षिण की हवाओं का असर चल रहा है। इसके चलते मौसम में आंशिक फेरबदल रहेगा। इंदौर जिले में आज एक डिग्री की राहत तो कल फिर तेज गर्मी का असर रहेगा। बादलों के चलते अचानक कुछ बारिश भी हो सकती है। जबकि भोपाल तपेगा, आज से ज्यादा कल, परसों में 42 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा, जबलपुर की भी यही स्थिति रहेगी। ग्वालियर की बुरी स्थिति रहेगी। 42 से सीधे 44 डिग्री तक जाएगा तापमान। यहां कल से बादल भी छाएंगे, 30 अप्रैल को बारिश की संभावना रहेगी। खंडवा सहित निमाड़ी हिस्से में तेज गर्मी रहेगी। लू का असर प्रदेश में रहेगा।

दक्षिण के बादलों का प्रभाव महाराष्ट्र में रहेगा। मुंबई, पुणे, नागपुर आदि में बादल छाएंगे और दक्षिण – पूर्वी हिस्से में बारिश होगी, जिसमें सांगली, लातूर, कोल्हापुर आदि प्रभावित होंगे। महाराष्ट्र के साथ ही तेलंगाना और छग में भी बादल गहरे छाएंगे।

उत्तर भारत में लद्दाख में बर्फबारी की संभावना रहेगी। श्रीनगर में बिजली तूफान की स्थिति बनेगी और बारिश भी होगी। हिमाचल प्रदेश में कल बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में बादल छाएंगे।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बादल छाएंगे, लेकिन इन राज्यों में गर्मी भी असरकारक रहेगी। दिल्ली में कल 43 डिग्री तोमन रहेगा।

दक्षिण महासागर में बादलों का गहरा असर श्रीलंका, मालदीव और भारत के केरल, तमिलनाडु राज्य में रहेगा। श्रीलंका में आज भारी बारिश की संभावना है, जबकि मालदीव के उत्तरी भाग में भी भरी वर्षा हो सकती है।