रायसेन में बदमाशों ने बुजुर्ग को पीटा, पेशाब पिलाई,बेटे ने की Love Marrige से गुस्साए थे लड़की के परिजन!

63

रायसेन में बदमाशों ने बुजुर्ग को पीटा, पेशाब पिलाई,बेटे ने की Love Marrige से गुस्साए थे लड़की के परिजन!

मध्य प्रदेश के रायसेन में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार ने लड़के के 70 वर्षीय पिता को बेरहमी से पीटा और जबरन पेशाब पिलाया। इस अमानवीय घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रायसेन जिले के ग्राम अगरिया मारखो निवासी 70 वर्षीय बिहारी बंजारे का बेटा एक लड़की भगा लाया था। लड़की के परिजन उसे ढूंढते हुए रायसेन के ग्राम अगरिया मारखो पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां लड़का-लड़की नहीं मिले। गुस्साए परिजन ने लड़के के पिता बिहारी बंजारे से मारपीट की और उसे जबरन उठाकर ले गए।

यूरिन पीलाकर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

लड़की के परिजन ने बुजुर्ग बिहारी बंजारे को राजगढ जिले के ब्यावरा ले गए। यहां भी परिजन ने बुजुर्ग को पीटा। बीच रास्ते में एक गाड़ी में बुजुर्ग को यूरिन पीला दिया। जिसका उनमें से एक व्यक्ति ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो गुरुवार को सामने आया।

घायल अवस्था में बिहारी बंजारे परिजन के साथ पुलिस थाना पहुंचा। जहां पुलिस से पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस कुछ संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही हैं।