Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, MP में बादल-बारिश 

140

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, MP में बादल-बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से राजस्थान से मध्य प्रदेश, पंजाब और कश्मीर से लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में असर करेगा। अगले 4 दिन में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में तापमान में गिरावट आने का अंदेशा है। बादलों से राजस्थान के उत्तर – पश्चिम इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी, लेकिन उमस से गर्मी शबाब पर ही रहेगी। लेह, लद्दाख में बर्फबारी, श्रीनगर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश की संभावना रहेगी।

राजस्थान से बादलों का बहाव आज मध्य प्रदेश की ओर रहेगा जिससे उत्तर पश्चिम भाग में आज बादल छाएंगे और इंदौर, देवास, महू, मंदसौर, नीमच, रतलाम आदि में बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में माह के अंत तक बादलों का आना जाना लगेगा और 30 अप्रैल, 1 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना भी रहेगी। प्रदेश में प्रचंड गर्मी से तब कुछ दिन राहत भी मिलेगी।

बादलों का असर दक्षिण भाग से भी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को असर करेगा। महाराष्ट्र में भी बादल गहरे छाएंगे, बारिश भी अचानक हो सकती है। दक्षिण महासागर से बादलों का आगमन केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र और तेलंगाना तक चल रहा है। आज अरुणाचल और असम में भी बारिश हो सकती है।