Confluence of Faith and Service : नर्मदा पद प्रदक्षिणा की पूर्णता पर 11 निर्धन कन्याओं का विवाह 26 अप्रैल को!

होगा गौ-अस्पताल का भूमि पूजन! सभामंच पर जुटेंगे दिग्गज, होगा संत-समागम! संयोजक नवीन चौधरी (भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) और संजय चौधरी!

22

Confluence of Faith and Service : नर्मदा पद प्रदक्षिणा की पूर्णता पर 11 निर्धन कन्याओं का विवाह 26 अप्रैल को!

Ratlam : मालवा की पावन धरा रतलाम में आगामी 26 अप्रैल 2026, रविवार को एक ऐतिहासिक धार्मिक और सामाजिक उत्सव आयोजित होने जा रहा है। परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 अवधूत श्री नर्मदानंद बापजी की पावन प्रेरणा से, उनकी 108 दिवसीय मां नर्मदा पद प्रदक्षिणा यात्रा की पूर्णता के उपलक्ष्य में विशाल नि:शुल्क सामूहिक विवाह और नि:शुल्क गौ-सेवा अस्पताल का भव्य भूमि पूजन संपन्न होगा।

 

संतों का सानिध्य और पावन प्रेरणा!

इस आयोजन के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत आध्यात्मिक जगत की महान विभूतियां हैं:

अध्यक्षता: महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी महाराज।

विशेष सानिध्य: स्वामी श्री रघुनाथजी भारती (सिनधरी मठ बालोतरा), स्वामी श्री मणि महेश चैतन्यजी महाराज (पशुपति नाथ महादेव चैतन्य आश्रम, मंदसौर) और संस्कार ऋषि संत श्री दिनेशजी व्यास (नीलकंठधाम घटवास, रतलाम)।

 

सभामंच पर जुटेंगे दिग्गज!

कार्यक्रम में देश और प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां सम्मिलित होंगी:

मुख्य अतिथि: श्रीमती सावित्रीबेन ठाकुर (केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार), चैतन्य काश्यप (कैबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन), राव उदयप्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन), और श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान (सांसद, रतलाम-झाबुआ)।

विशिष्ट अतिथि: दिलीप भाई शाह (एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया), राजेन्द्र पांडे (विधायक, जावरा), प्रहलाद पटेल (महापौर, रतलाम), प्रदीप उपाध्याय (जिलाध्यक्ष, भाजपा), श्रीमती मनीषा शर्मा (अध्यक्ष, नगर निगम), और विवेक जोशी (जिला प्रभारी, भाजपा)।

 

11 जोड़ों का होगा पाणिग्रहण संस्कार!

इस सामूहिक विवाह में विभिन्न क्षेत्रों के वर-वधू परिणय सूत्र में बंधेंगे। मुख्य जोड़ों में शामिल हैं:

वधू व वर: शिवना (रतलाम) संग रोहित (रतलाम), आयुषी (पीथमपुर) संग प्रतापसिंह (रतलाम), अंजू (उज्जैन) संग अजय (रतलाम), इजनीततनी (मंदसौर) संग कमल (रतलाम), निर्मला (धार) संग पवन (रतलाम), आरती (धार) संग संदीप (रतलाम), हितेश्वरी (रतलाम) संग जितेन्द्र (रतलाम), अनिता (रतलाम) संग भूपेन्द्र (रतलाम), आरती (रतलाम) संग अजय (इंदौर), शिवानी (उज्जैन) संग धर्मेन्द्र (उज्जैन), और पायल (रतलाम) संग मुकेश (गुजरात)।

 

सेवा का संकल्प: गौ-अस्पताल का भूमि पूजन!

आयोजन का एक मुख्य केंद्र पूज्या गौमाता के लिए निर्मित होने वाले नि:शुल्क सेवा उपचारार्थ अस्पताल का भूमि पूजन है। जो दोपहर 12:45 बजे संपन्न होगा। इसके पश्चात सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल स्नेहभोज का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति और व्यवस्था!

इस भव्य कार्यक्रम के संयोजक नवीन चौधरी (भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) और संजय चौधरी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सनातन धर्म सभा, बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट, गढ़ कैलाश सेवा समिति, सनातन सोशल ग्रुप, कालिका माता सेवा मण्डल और हिन्दू जागरण मंच जैसी संस्थाएं अपना नि:स्वार्थ योगदान दे रही हैं।

स्थान: त्रिपुंड भवन, कनेरी रोड, रतलाम (म.प्र.)!

Screenshot 20260422 162955