पूर्व प्रिंसिपल चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर डॉ राकेश पालीवाल की पत्नी संगीता का निधन 

124

पूर्व प्रिंसिपल चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर डॉ राकेश पालीवाल की पत्नी संगीता का निधन 

भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रिंसिपल चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर डॉ राकेश पालीवाल की पत्नी संगीता का भोपाल में निधन हो गया है।

संगीता जी केवल एक सहधर्मिणी ही नहीं बल्कि डॉक्टर पालीवाल के हर सामाजिक और रचनात्मक कार्य में उनकी सशक्त सहयात्री थी। जैविक आहार के प्रसार और ग्राम विकास के कार्यों में उन्होंने समर्पण, सादगी और सेवा भाव के साथ सक्रिय भूमिका निभाई। उनके जीवन में गांधीवादी मूल्यों की झलक स्पष्ट दिखाई देती थी। सादगी, सेवा और समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता भी।

उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास बेतवा A 25 11th माइल्स गार्डन सिटी भोजपुर रोड भोपाल से जीवन मोक्ष विश्राम घाट, मिसरोद भोपाल के लिए आज शाम 4:00 बजे प्रस्थान करेगी।

*मीडियावाला परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि-सादर नमन*