Gwalior News: अत्यधिक गर्मी को देखते हुए कक्षा-8 तक की कक्षाओं के लिये 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा आदेश जारी

104
Holiday in Schools Today:

Gwalior News: अत्यधिक गर्मी को देखते हुए कक्षा-8 तक की कक्षाओं के लिये 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा आदेश जारी

ग्वालियर: ग्वालियर जिले में अत्यधिक गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वी तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। कक्षा 9 से 12वी तक की कक्षायें पूर्ववत प्रात: 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जायेंगीं।

शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि ग्वालियर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सेंट्रल स्कूल एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है।