इंदौर में भीषण गर्मी: कलेक्टर ने कक्षा-8 तक की कक्षाओं के लिये 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया

177

इंदौर में भीषण गर्मी: कलेक्टर ने कक्षा-8 तक की कक्षाओं के लिये 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया

इंदौर: इंदौर जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वी तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। कक्षा 9 से 12वी तक की कक्षायें पूर्ववत प्रात: 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जायेंगीं।

शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।

WhatsApp Image 2026 04 25 at 18.47.30

जिला शिक्षा अधिकारी शांत स्वामी भार्गव ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि इंदौर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सेंट्रल स्कूल एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों की नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। इसी के साथ जिले में आंगनबाड़ी में छात्र-छात्राओं के लिए 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अवकाश रहेगा।