The New Ray group द्वारा गर्मी के मौसम में पक्षियों की सहायता हेतु जागरूकता अभियान

82

The New Ray group द्वारा गर्मी के मौसम में पक्षियों की सहायता हेतु जागरूकता अभियान

रायपुर, इन भीषण गर्मियों में जब इंसान अपने लिया पानी, ठंडक और उपकरणों का इंतजाम कर लेता है फिर भी गर्मी से हलाकान रहता है ऐसे में नाज़ुक पंख और मिजाज़ वाले प्राणियों का क्या हाल होता होगा, उन पक्षियों का सोचिए जिन्हें इसी गर्म हवा और धूप में उड़ कर अपने और बच्चों के लिए दाना भी ढूंढना होता है। इसे संवेदना से देखने वाले युवाओं के समूह The New Ray द्वारा 25 अप्रैल 2026 को रायपुर के ऑक्सी जोन उद्यान में (Oxyzone Garden) में गर्मी के मौसम में पक्षियों की सहायता हेतु एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल के अंतर्गत टीम ने गार्डन में आने वाले लोगों को सकोरे (मिट्टी के पानी के बर्तन) वितरित किए और उन्हें छायादार व सुरक्षित स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी रखने के लिए प्रेरित किया।

IMG 20260426 WA0084

इस अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था। लोगों ने इस पहल की सराहना की और सहयोग करने की इच्छा जताई। यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभी महज अपनी उच्च शिक्षा की पढ़ाई पूरी कर करियर की शुरुआत कर रहे द न्यू रे समूह (The New Ray ) के युवाओं का यह प्रयास उनकी सामाजिक व पर्यावरणीय जिम्मेदारी की समझ को दर्शाता है।