
अशोक शर्मा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ग्वालियर के अध्यक्ष नियुक्त
भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर अशोक शर्मा को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ग्वालियर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसी के साथ हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इस संबंध में राज्य के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।





