
Kissa-A-IAS: IAS Vijay Wardhan: 35 प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल रहे लेकिन पहले IPS और फ़िर बने IAS
सुरेश तिवारी
भारतीय प्रशासनिक सेवा में हरियाणा कैडर के 2021 बैच के IAS अधिकारी विजय वर्धन वर्तमान में सहायक आयुक्त (सीटी)के पद पर कार्यरत हैं । उन्हें उनके अथक परिश्रम के लिए जाना जाता है, जिन्होंने 35 प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने के बाद 2021 में यूपीएससी परीक्षा में सर्वोच्च रैंक प्राप्त करके आईएएस अधिकारी का पद हासिल किया और इससे पहले आईपीएस अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

हरियाणा के बेटे विजय ने सरकारी नौकरी के लिए 35 से ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाओं दीं और हर बार असफलता मिली। लेकिन उनके जज्बे ने हार नहीं मानी और चलते रहे। दृढ़ संकल्प से 2 बार UPSC की परीक्षा क्रैक कर पहले IPS और फिर IAS बनकर मिसाल कायम की।
IAS Vijay Wardhan: कुछ लोग जिंदगी में कभी आसान रास्तों का नाम नहीं लेते बल्कि ठोकरों से उठकर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं। यह कहानी नहीं बल्कि उस जज्बे की जीत है जो 35 परीक्षाओं में फेल होने के बाद मिली। हरियाणा के बेटे विजय ने बार-बार असफलताओं से हिम्मत नहीं टूटने दी और एक दिन अपना खूबसूरत सपना 2 बार UPSC क्रैक करके पूरा किया। पहले वह IPS और फिर IAS बने।
Kissa-A-IAS: IAS Dr Raja Ganpati R: 55 दिनों में तबादला, जनता ने सड़क पर उतरकर किया था विरोध!
विजय वर्धन हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले हैं। साधारण परिवार से निकलकर बड़े सपने देखना ही उनके लिए पहली चुनौती थी। लेकिन उन्होंने शुरुआत से ही ठान लिया था कि कुछ बड़ा करना है। हालात चाहे जैसे भी हों, उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से नजर नहीं हटाई। यही सोच उनके संघर्ष की मजबूत नींव बनी।

शुरुआती पढ़ाई के बाद विजय ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। यहीं उन्होंने सरकारी नौकरी का सपना देखा। शुरुआत में उन्हें लगा कि मेहनत से सफलता जल्दी मिल जाएगी, लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा कठिन थी। धीरे-धीरे उन्होंने समझा कि इसके लिए धैर्य और लगातार मेहनत जरूरी है।

विजय ने सरकारी नौकरी की उम्मीद में करीब 35 प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता का सामना किया। इनमें हरियाणा PCS, UPPCS और SSC जैसी परीक्षाएं शामिल थीं। इतनी बार असफल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। हर बार वे अपनी गलतियों को समझते और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते। उनका मानना था कि असफलता ही सफलता की सबसे बड़ी शिक्षक होती है।

*जज्बे ने दिलाई जीत, पहली बार UPSC क्रैक कर बने थे IPS*
लंबे संघर्ष और जज्बे ने एक दिन उनका खूबसूरत सपना पूरा किया। बार-बार असफलताओं के बाद उन्होंने जीत हासिल की। पहली बार 2018 में UPSC परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक 104 हासिल की। इससे उन्हें IPS अधिकारी बनने का मौका मिला। लेकिन उनका सपना यहीं खत्म नहीं हुआ। वे IAS बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने फिर से तैयारी शुरू कर दी।

*2021 में दूसरी बार पास की परीक्षा, IAS बनकर पूरा किया सपना*
लगातार मेहनत और आत्मविश्वास से आगे बढ़कर विजय ने 2021 में फिर UPSC परीक्षा पास की और इस बार IAS अधिकारी बने। उनका यह सफर बताता है कि सफलता सिर्फ प्रतिभा से नहीं, बल्कि धैर्य, मेहनत और खुद पर विश्वास से मिलती है। विजय की कहानी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो असफलताओं से घबराता है और जल्दी हार मान लेता है।





