Compassion : सेवा का सर्वोच्च धर्म श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति की पहल!

अध्यक्ष अभय सुराणा की आमजनों से अपील!

184

Compassion : सेवा का सर्वोच्च धर्म श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति की पहल!

Jaora : श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा जीव दया के क्षेत्र में निरंतर सेवाकार्य किए जा रहें हैं। समिति अध्यक्ष अभय सुराणा ने बताया कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार “अहिंसा परमो धर्म” एवं “जियो और जीने दो” का सिद्धांत है। मनुष्य होने के नाते मूक प्राणियों की सेवा करना हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है। आज का प्रसंग 24वें तीर्थंकर त्रिभुवन नायक शासनपति श्री महावीर स्वामी भगवान का केवल ज्ञान कल्याण का दिन है और उनके सिद्धांतों को हमने सार्थक किया है जियो और जीने दो।

 

सुराणा ने कहा कि समिति द्वारा नगर एवं आसपास की गौशालाओं में गौ माता को हरा चारा, गुड़ व गो-ग्रास सब्जियां पशु आहार खिलाने का कार्य किया जाता रहा हैं साथ ही पक्षियों के लिए सकोरे व बेसहारा पशुओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी के बर्तन रखने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया हैं। शीत ऋतु में समिति द्वारा गौवंश को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण व गौशालाओं में म्यूजिक सिस्टम भी लगवाए गए थे। उन्होंने कहा की किसी असहाय जीव की सेवा से जो आत्मिक संतोष मिलता है, वह करोड़ों के दान से भी बड़ा है। तुलसीदास जी ने कहा है- दया धर्म का मूल है, पाप मूल अभिमान।”

IMG 20260426 WA0199

संस्था के वरिष्ठ सदस्य अनिल पावेचा व देवेंद्र धारीवाल का प्रकाश संघवी एवं शेखर नाहर ने मोतियों की माला पहनाकर उन्हें शुभकामना देकर उनका जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

प्रकाशचंद संघवी सरदारमल धारीवाल राजेंद्र कोचर सुरेंद्र संघवी शेखर नाहर अनिल पावेचा पुखराज पटवा देवेंद्र धारीवाल अभय सुराणा ऋषभ छाजेड़ अशोक झामर शांतिलाल डांगी आदि मौजूद थे। संचालन पुखराज पटवा ने तथा आभार अनिल धारीवाल ने माना!

Screenshot 20260422 162955