WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भोपाल कलेक्टर ने कर्मचारियों- अधिकारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध!

WhatsApp Image 2026 04 28 At 10.56.33 AM

भोपाल कलेक्टर ने कर्मचारियों- अधिकारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध!

भोपाल: भोपाल के कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला भोपाल प्रियंक मिश्रा ने मई माह में जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि मई माह में जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य संपादित किया जाना है। इसलिए मई माह में जिले में कर्मचारियों अधिकारियों के अवकाश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

WhatsApp Image 2026 04 28 at 10.48.09 AM

आदेश में यह भी उल्लेखित किया गया है कि अगर उपरोक्त अवधि में विशेष परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत किए जाने की स्थिति में कलेक्टर की पूर्व स्वीकृति से ही अवकाश स्वीकृत हो सकेगा।