SDM Conducts Surprise Inspection : एसडीएम ने किया उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण!

84

SDM Conducts Surprise Inspection : एसडीएम ने किया उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण!

Ratlam : एसडीएम सैलाना तरूण जैन बुधवार को शिवगढ़ स्थित उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि केंद्र पर कुल 201 स्लॉट बुक किए गए थे, जिनमें से 142 किसानों से खरीदी की जा चुकी है। केंद्र पर एफएक्यू गुणवत्ता का गेहूं खरीदा जा रहा है। कुल खरीदी मात्रा 5071 क्विंटल दर्ज की गई है।

 

एसडीएम द्वारा बोरों का वजन समक्ष में तुलवाकर सत्यापन किया गया। केंद्र पर पेयजल एवं छाया की व्यवस्था उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान 3 तौल कांटे संचालित अवस्था में मिले तथा 10 हम्माल कार्यरत पाए गए। सिंगल यूज बोरों की संख्या 4800 पाई गई। एसडीएम ने केंद्रों पर अतिरिक्त हम्माल एवं तौल कांटे लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो!