Bhopal News: युवक को नग्न कर पीटकर पेशाब पिलाने वाले बदमाश गिरफ्तार, भानपुर ब्रिज पर हुई थी वारदात

26

Bhopal News: युवक को नग्न कर पीटकर पेशाब पिलाने वाले बदमाश गिरफ्तार, भानपुर ब्रिज पर हुई थी वारदात

भोपाल:राजधानी भोपाल के शबरी नगर में वर्चस्व की लड़ाइ को लेकर बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर उसे नंगा कर पीटने और पेशाब पिलाने वाले आरोपियों को हनुमानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने युवक को भानपुर ब्रिज पर ले जाकर पीटा था, और उसका वीडियो भी बनाया था। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय यशवंत मरकाम शबरी नगर में रहता है। उसके खिलाफ पूर्व में अपराध दर्ज हो चुके हैं। पूर्व में शबरी नगर में ही प्रेम थापा, गट्टेू पिस्टल व एक नाबालिग रहते थे। दो दिन पहले उन्हों ने बहाना बनाकर यशंवत को नादिरा बस स्टैंड के पास बुलाया था। इस मामले में घायल होकर फरियादी पहले जेपी अस्पताल पहुंचा था, जहां से मेडिकल रिपोर्ट पहले कमला नगर पुलिस को मिली और वह उसे लेकर हनुमानगंज पुलिस पहुंची। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को उनके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने भानपुर ब्रिज पर घेराकर युवक को पहले बंधक बनाया और फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। अपने वर्चस्व दिखाने के लिए आरोपियों ने उसका वीडियो बनाया है, और उसे वॉयरल भी किया। पुलिस का कहना है कि आज दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।