MP News: 348 निकायों ने नहीं चुकाया 103 करोड़ का बिजली बिल, चुंंगी क्षतिपूर्ति से भुगतान

31
Electricity

MP News: 348 निकायों ने नहीं चुकाया 103 करोड़ का बिजली बिल, चुंंगी क्षतिपूर्ति से भुगतान

भोपाल:  मध्यप्रदेश के 348 निकायों ने 103 करोड़ 6 लाख रुपए का बिजली बिल नहीं चुकाया है। बिजली कंपनियों के नोटिस के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने चुंगी क्षतिपूर्ति से इन बिलों का भुगतान किया है।

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के अंतर्गत 107 निकायों ने 40 करोड़ 26 लाख 26 हजार रुपए का बिजली बिल नहीं चुकाया है। वहीं मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के क्षेत्र में आने वाले 133 निकायों ने 23 करोड़ 66 लाख 37 हजार रुपए के बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया था।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दायरे में आने वाले 108 निकायों ने 39 करोड़ 13 लाख 37 हजार रुपए के बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। जब इन नगरीय निकायों ने बकाया बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया तो बिजली कंपनियों ने बकाया बिल वसूली के लिए नोटिस जारी किए। इसके बाद अप्रैल माह की चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि से नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 193 करोड़ 6 लाख रुपए के बिजली बिलों का भुगमान कोषालय के माध्यम से किया है।

*बड़े निगमों ने नहीं दिया करोड़ों का बिल-*

भोपाल नगर निगम ने 15 करोड़ 55 लाख रुपए का बिजली बिल नहीं चुकाया था। ग्वालियर नगर निगम ने 9 करोड़ 92 लाख, गुना नगर निगम ने 1 करोड़ 19 लाख रुपए का बिल नहीं दिया। इंदौर नगर निगम ने 26 करोड़ 48 लाख रुपए का बिजली बिल नहीं चुकाया है। खंडवा ने 1 करोड़ 38 लाख, उज्जैन ने 1 करोड़ 22 लाख, जबलपुर ने 5 करोड़ 80 लाख, सतना ने 2 करोड़ 30 लाख, सागर ने 2 करोड़ 25 लाख, रीवा ने 1 करोड़ 54 लाख, सिंगरौली ने 1 करोड़ 20 लाख, कटनी ने एक करोड़ 8 लाख रुपए का बिल नहीं चुकाया है।