Bargi Dam Accident: पायलट-हेल्पर और टिकट काउंटर इंचार्ज बर्खास्त!जब डूबने लगा क्रूज तब दिए Life Jacket, पलटने से पहले का वीडियो आया सामने

17

Bargi Dam Accident: पायलट-हेल्पर और टिकट काउंटर इंचार्ज बर्खास्त!जब डूबने लगा क्रूज तब दिए Life Jacket,पलटने से पहले का वीडियो आया सामने 

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसे में क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं। होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है, जबकि रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। क्रूज हादसे में 28 लोगों की जान बचाने वाले हर श्रमिक को 51-51 हजार रुपए की राशि देने का ऐलान किया गया है। सीएम मोहन यादव पीड़ितों से मिलने जबलपुर पहुंचे और हादसे की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए। पीड़ितों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

एक या अधिक लोग और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को हुए क्रूज हादसे पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. लापरवाही बरतने पर क्रूप पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर इंचार्ज को नौकरी से निकाल दिया है. इसके अलावा भी कुछ जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है. बता दें कि इस हादसे में महिला-बच्चों सहित 9 लोगों की मौत हुई है. हादसे को लेकर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है.जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक क्रूज पर्यटकों को बरगी बांध की सैर कराने के लिए ले गया था. इस दौरान करीब 40 से 42 पर्यटक क्रूज पर मौजूद थे. सभी हंसी-खुशी क्रूज का आनंद उठा रहे थे, तभी आंधी और ऊंची लहरों से क्रूज जोर-जोर हिलने लगा. इस दौरान क्रू मेंबर्स ने पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए कहा. जैकेट लेने के लिए सभी एक तरफ जमा हो गए, जिससे अचानक क्रूज एक तरफा झुकते हुए पानी में डूब गया.

अब मामले में कार्रवाई करते हुए सरकार ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर इंचार्ज बृजेंद्र को नौकरी से हटा दिया गया है,

बरगी डैम हादसे के जिम्मेदारों पर गिरी गाज, पायलट-हेल्पर और टिकट काउंटर इंचार्ज बर्खास्त; जानें और किन पर एक्शन | Jabalpur Bargi Dam Cruise Tragedy Tourist Deaths ...

जबकि होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया है. क्षेत्रीय मैनेजर संजय मल्होत्रा के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उनका ट्रांसफर भोपाल स्थित पर्यटन विभाग के मुख्यालय में कर दिया गया है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

विशेष संपादकीय: क्रूज बना काल: अलर्ट के बाद भी बरगी डैम में क्यों उतारा क्रूज…? 9 मौतों का जिम्मेदार कौन!