Weather Update: हवाओं का नया रुख, उत्तर -पश्चिम हवाएं दक्षिण – पूर्व की ओर, MP में कहीं-कहीं बारिश के आसार

454

Weather Update: हवाओं का नया रुख, उत्तर -पश्चिम हवाएं दक्षिण – पूर्व की ओर, MP में कहीं-कहीं बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

रोज रोज बदलते मौसम का नया मिजाज भी चौंका रहा है। अक्सर पश्चिम से सीधे पूर्व की ओर बहने वाली हवाएं अभी पश्चिम से उत्तर और उत्तर से दक्षिण आती हुईं बंगाल की खाड़ी में गिरकर उत्तर – पूर्व दिशा की ओर जा रहीं हैं। हवाओं संग पश्चिमी विक्षोभ के बादल भी बह रहे हैं। ये बादल अफगानिस्तान से पाकिस्तान, पाकिस्तान से भारत में घुसते हुए पंजाब, कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग से छग, उड़ीसा और आंध्र से होकर बंगाल की खाड़ी पहुंच कर म्यांमार के रास्ते पूर्व दिशा में कूच कर रहे हैं।
उधर उत्तर भारत से भी बादलों का बहाव यूपी के उत्तरी किनारे से बिहार होते हुए असम, अरुणाचल आदि राज्यों में बारिश कर रहे हैं। यह स्थिति 15 मई तक चल सकती है जिससे उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्व भारत तक तापमान में गिरावट दर्ज हो सकेगी।
मध्य प्रदेश में आज बादल ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, गुना होते हुए मध्य से पूर्व की ओर बहते हुए छग के रास्ते बाहर हो रहे हैं। तेज हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान में उत्तर, उत्तर – पश्चिम, मध्य और पूर्व में गिरावट है। बादलों की श्रृंखला से कहीं कहीं आज से लेकर 8/9 मई तक बारिश की संभावना रहेगी। उक्त रूट पर अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री तक तापमान नीचे आ सकता है।