
इंडिगो की हैदराबाद चंडीगढ़ फ्लाइट में पावर बैंक बैग फटा, इमरजेंसी गेट से निकाले गए पैसेंजर, 5 घायल
चंडीगढ़: इंडिगो की हैदराबाद चंडीगढ़ फ्लाइट में पावर बैंक बैग फटने से हड़कंप मच गया। इस घटना में 5 यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है।
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रहे इंडिगो के एक विमान को मंगलवार को लैंडिंग के बाद आपातकालीन स्थिति में खाली कराना पड़ा.
बताया गया कि विमान के रनवे पर रुकने के दौरान एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान के इमरजेंसी एक्जिट से तुरंत बाहर निकाला गया.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 108 में हुई. लैंडिंग के बाद जब विमान पार्क किया गया, तभी एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की सूचना मिली. हालात को समझते हुए क्रू मेंबर्स ने तुरंत आपात प्रक्रिया अपनाई और यात्रियों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की.
घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला।
इंडिगो की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से टर्मिनल तक पहुंचाया गया है. एयरलाइन ने यह भी बताया कि यात्रियों की सहायता और देखभाल के लिए एयरपोर्ट पर टीम तैनात की गई है. घटना के समय विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।





