WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Love Story of Jail: कैदी से हुआ प्यार, मुस्लिम जेलर ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया कन्यादान

WhatsApp Image 2026 05 07 At 1.17.02 PM

Love Story of Jail: कैदी से हुआ प्यार, मुस्लिम जेलर ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी,
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया कन्यादान

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ मुस्लिम महिला सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में सजा काट चुके हिंदू युवक धर्मेंद्र सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।

WhatsApp Image 2026 05 07 at 1.17.01 PM

यह शादी 5 मई को लवकुशनगर के एक मैरिज हाउस में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। खास बात यह रही कि लड़की पक्ष के परिजन शादी में शामिल नहीं हुए, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कन्यादान की रस्म निभाई।
जानकारी के मुताबिक रीवा निवासी फिरोजा खातून केंद्रीय जेल सतना में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। ड्यूटी के दौरान उनकी मुलाकात चंदला निवासी धर्मेंद्र सिंह से हुई थी, जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जेल में फिरोजा वारंट इंचार्ज थीं, जबकि धर्मेंद्र वारंट संबंधी कार्य करता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

WhatsApp Image 2026 05 07 at 1.18.17 PM 1

WhatsApp Image 2026 05 07 at 1.18.17 PM

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सिंह वर्ष 2007 में नगर परिषद चंदला के उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त दीक्षित की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। हत्या के बाद शव को जमीन में दफना दिया गया था। इस चर्चित मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। करीब 14 साल जेल में रहने के बाद अच्छे आचरण के आधार पर उसे रिहा कर दिया गया था। पिछले चार साल से वह जेल से बाहर था।

WhatsApp Image 2026 05 07 at 1.17.03 PM 1

WhatsApp Image 2026 05 07 at 1.17.03 PM

दोनों ने समाज और धर्म की दीवारों को पीछे छोड़ते हुए शादी करने का फैसला लिया। शादी की खबर सामने आते ही केंद्रीय जेल सतना से लेकर स्थानीय क्षेत्र तक यह विवाह चर्चा का विषय बन गया। लोग इसे गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 05 07 at 1.18.17 PM 2