वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय शुक्ल ने ACS गृह विभाग का कार्यभार संभाला

237

वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय शुक्ल ने ACS गृह विभाग का कार्यभार संभाला

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी संजय शुक्ल ने आज मंत्रालय वल्लभ भवन में अपर मुख्य सचिव (ACS) गृह विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस साई मनोहर और गृह विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

संजय इसके पूर्व मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग में अपर मुख्य सचिव (ACS) पदस्थ थे। गृह विभाग के साथ-साथ उनके पास विमानन विभाग का दायित्व भी यथावत अतिरिक्त रूप से बना रहेगा।

संजय शुक्ल, शिव शेखर शुक्ला के स्थान पर अपर मुख्य सचिव गृह पदस्थ किए गए हैं। शिव शेखर अब सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उनके पास संस्कृति विभाग का प्रभार भी बना रहेगा।