
Simhasth- 2028: सिंहस्थ 2028 की तैयारी- प्रशासन की शिप्रा परिक्रमा शुरू
उज्जैन: संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों द्वारा सिंहस्थ कार्यों से संबंधित नियमित निरीक्षण जारी है।

उन्होंने आज सुबह सिंहस्थ 2028 के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्नान के लिए विभिन्न घाटों तक प्रस्तावित पहुंच मार्गों का निर्धारण करने के लिए रविवार से प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के दल के साथ शिप्रा के विभिन्न घाटों पर निरीक्षण शुरू किया है।
निरीक्षण के तहत रविवार को प्रशासन के दल ने वाकणकर ब्रिज से लालपुल, भूखी माता तक शिप्रा नदी के किनारे किनारे पैदल भ्रमण कर विभिन्न घाटों की और आने वाले प्रस्तावित मार्ग को चिन्हित किया गया ।
इस दौरान संभागीय कमिश्नर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और समय पर कार्य पूर्ण करने की हिदायत भी दी।





