
मां के समान कोई जीवनदाता नहीं, मां सृजनकर्ता है – ज्ञान प्रकाश योजना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मारू
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर । प्रत्येक के जीवन में मां ही प्रथम गुरु है और मां ही बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान कर हर मुश्किल से बचाती ही नहीं उन परिस्थितियों से मुकाबला करना लड़ना सिखाती है इसीलिए मां का दर्जा सबसे ऊपर है
यह भाव व्यक्त किए ज्ञान प्रकाश योजना राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चन्दन बाला महिला मंडल संरक्षक श्रीमती शशि मारु ने ।
आप रविवार शाम अभिनन्दन नगर स्थित विबोध प्रीस्कूल में मदर्स डे पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता और समर कैम्प समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी ।
श्रीमती शशि मारु ने कहा कि महिला को दृढ़ता से मजबूत होना चाहिए अगर वो हार मान लेगी तो परिवार और समाज प्रभावित होगा । महिलाओं को महिला की मदद करने को तत्पर रहना होगा तभी सार्थकता है। वर्तमान में अपेक्षा बढ़ रही है और युवा शक्ति प्रगति पर अग्रसर है पर लक्ष्य सही होना और अच्छी संगत होना जरूरी है तभी श्रेष्ठ परिणाम मिलेंगे ।

आपने कहा मदर्स डे पर मां के ममत्व त्याग समर्पण योगदान को एक दिन में समेट लेना संभव नहीं साल के 365 ही मां की भूमिका बनी रहती है।
श्रीमती शशि मारु ने विबोध प्रीस्कूल में फन एंड लर्न के साथ शिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए बधाई और कहा कि आई एस ओ प्रमाणित यह स्कूल छोटे छोटे बच्चों के लिए श्रेष्ठ है यहां हर व्यवस्था पर बारीकी से ध्यान देने से सुरक्षित और विश्वास योग्य वातावरण है ।
इसके पूर्व विबोध प्रीस्कूल प्रिंसीपल डॉ श्रुति बटवाल ने मुख्य अतिथि श्रीमती मारू का स्वागत सम्मान किया ।
25 दिनों से स्कूल में चल रहे समर कैम्प समापन पर प्रतिभागियों ने नृत्य गीत संगीत आर्ट ऐंड क्रॉफ्ट फॉनिक्स हैंड राइटिंग मार्शल आर्ट इंस्ट्रुमेंट्स वादन आदि का प्रदर्शन किया । उपस्थित जनों ने भरपूर सराहना करते हुए करतल ध्वनि से बधाई दी ।

रंगोली प्रतियोगिता में विजेता: प्रथम पुरस्कार श्रीमती नीलिशा डांगी, द्वितीय श्रीमती शैफाली जैन, तृतीय श्रीमती तारा देवड़ा, प्रोत्साहन पुरस्कार श्रीमती रितु नागदा, श्रीमती अरुणा सक्सेना. इन्हें और समर कैम्प में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभा को सम्मानित किया गया।
समर कैम्प समापन पर एक्टिविटीज लीडर मेटोंर को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।
स्वागत संबोधन विबोध प्रीस्कूल फाउंडर एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल ने देते हुए मदर्स डे पर सभी को बधाई दी ।
इस अवसर पर महिलाओं, बच्चों एवं अभिभावकों के साथ
भूमिका राठौर, दीक्षा शर्मा, तनीषा कौर, हिमांशी थाम्बर, दिव्या घारू, गौरव सोनी, विकास सिंह बड़गोती आदि उपस्थित थे।





