ESB: 24 जून को होगी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा

54

ESB: 24 जून को होगी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा

 

भोपाल: मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के अंतर्गत अस्पताल सहायक (चतुर्थ श्रेणी) के 1200 रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात मई से शुरू होगी। अंतिम तारीख 21 मई तय की गई है। अभ्यर्थी 26 मई तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा 24 जून से शुरू होने की संभावना है। यह दो पालियों में आयोजित होगी।
ESB को शेड्यूल के अनुसार यह भर्ती परीक्षा अप्रैल में ही करानी थी। लेकिन अब परीक्षा करीब दो माह आगे बढ़ गई है। पहले संभावित पदों की संख्या 1287 बताई गई थी। ईएसबी अप्रैल में अपडेट किए गए शेड्यूल के अनुसार परीक्षा नहीं करा पाया। रूलबुक में पदों की संख्या 1200 रह गई है।