SP प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति प्रतीक का निधन

176

SP प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति प्रतीक का निधन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति 38 वर्षीय प्रतीक का आज सुबह निधन हो गया।

प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था।

प्रतीक लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से एक जिम के मालिक थे। प्रतीक ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे। संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है।