शहनाई वादन के साथ तीन दिवसीय पद्मश्री फड़के संगीत समारोह आज से, भोज शोध संस्थान की 11वी प्रस्तुति

36

शहनाई वादन के साथ तीन दिवसीय पद्मश्री फड़के संगीत समारोह आज से, भोज शोध संस्थान की 11वी प्रस्तुति

धार /-राजा भोज की कला साहित्य की नगरी आज फिर संगीत के रोमांच से अभिभूत होगी। प्रसिद्ध शिल्पकार व संगीतज्ञ रघुनाथराव कृष्णराव फड़के जी के कला अवदान को समर्पित 11 वां पद्मश्री फड़के संगीत समारोह उनकी पुण्यतिथि अवसर पर होगा। पूना के विश्वख्याति प्राप्त शहनाई वादक डॉ प्रमोद गायकवाड़ अपनी बिटिया
सुश्री नम्रता गायकवाड़ के साथ शहनाई वादन से संगीत समारोह को नवस्वर, नव स्पंदन प्रदान करेंगे। तबला संगत शिवम मालवीय की होगी। स्थानीय व नवोदित प्रस्तुति में मयूर गोयल का
तबला वादन होगा।
धार साहित्य संस्कृति के साथ ही संगीत का भी गढ़ रहा है। देश का ख्यातनाम संगीत समारोह 15 से 17 मई 2026 तक होगा।
गायन, वादन व नृत्य को समर्पित यह आयोजन नवोदित व स्थापित कलाकारों का अनूठा साझा मंच है। उदघाटन विथि ठीक 07.05 पर आरंभ होगी। आयोजन प्रवेश सभी के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। पार्किंग भी निःशुल्क होगी।
आयोजन समिति संयोजक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय यह संगीत समारोह विक्रम ज्ञान मन्दिर लालबाग परिसर धार में शाम ठीक 7.05 से 09.05 बजे होगा।
*आयोजन समिति सदस्य वरिष्ठ संगीतज्ञ श्री लक्ष्मीकांत जोशी, दीपक खलतकर, वृषाली देशमुख, जगदीश बोरियाला, समाजसेवी जयंत जोशी, उदय वडनेरकर, प्रदीप जोशी, हरिहरदत्त शुक्ल, प्रकाश फाटक, अतुल कालभंवर, मीनाक्षी लहरे ने सभी सुधीजनों से समारोह सहभागिता का आमंत्रण अनुरोध किया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।