
Fraud Accused Held in Mumbai : रतलाम में कंपनी में निवेश के नाम धोखाधड़ी करने वाले 6 वर्ष से फरार धोखेबाज को पुलिस ने नवी मुंबई से किया गिरफ्तार!
Ratlam : राशि दोगुनी करने के नाम कंपनी में निवेश कराया और 11 लाख रुपए लेकर फरार होने के बाद 6 वर्ष तक स्थान बदल-बदलकर पुलिस को चकमा देने वाले आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। शहर के स्टेशन रोड थाना के अपराध क्रमांक 70/2021 धारा 420, 409 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 6(1) मध्य प्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के प्रकरण में पिछले लगभग 6 वर्षों से फरार चल रहें आरोपी को पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र के नवी मुंबई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि शहर के TIT रोड निवासी लोकेन्द्र सिंह पंवार ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रूपेश गंधारे द्वारा “बी प्राइम कंपनी” के नाम से ब्यूटी प्रोडक्ट निर्माण एवं विक्रय का व्यवसाय संचालित किया जाता था और आरोपी ने मुझे कंपनी में निवेश करने पर राशि दोगुनी होने का लालच दिया था तथा विभिन्न प्रलोभन देकर उससे लगभग ₹11 लाख की राशि प्राप्त कर मुझसे धोखाधड़ी की गई हैं।
फरियादी लोकेन्द्रसिंह की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड पर आरोपी रुपेश 47 पिता रामभाऊ गंधारे निवासी 301 श्री कुलस्वामी अपार्टमेंट, नियर ऐरोली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर- 08A, थाना रबाले, नवी ठाणे, मुंबई
अपराध क्रमांक 70/2021 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था तथा अपने ठिकाने बदलकर-बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।
मामले में थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी और पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सायबर इनपुट एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। और पुलिस टीम द्वारा लगातार निगरानी और वाच करने के बाद बाद 12 मई 2026 को पुलिस टीम को आरोपी रूपेश गंधारे को महाराष्ट्र के ठाणे, नवी मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को रतलाम लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में स्टेशन रोड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन, उप-निरीक्षक मुकेश सस्तिया, देवीसिंह चौहान, विनोद माली एवं सायबर सेल से विपुल भावसार एवं राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रहीं!





