
Dhar Bhojshala: हाई कोर्ट के निर्णय का सम्मान लेकिन हम इसे स्वीकार नहीं करते, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट – धार शहर काजी वकार सादिक ने कहा
धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट
Dhar Bhojshala: धार भोजशाला विवाद को लेकर हाईकोर्ट इंदौर द्वारा पारित आदेश के संबंध में धार के शहर काजी वकार सादिक ने कहा कि हम हाई कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं लेकिन हम इसे स्वीकार नहीं करते। हम इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
वकार सादिक ने कहा कि फैसला बहुत आश्चर्यजनक है। हमारे विद्वान वकील साहब सलमान खुर्शीद,शोभा मेनन साहब ने जो तथ्य और तर्क रखे थे, हमको पूरा उम्मीद थी कि तथ्यों को कोर्ट सुनेगी और हमारे पक्ष में फैसला करेगी लेकिन कहीं का इतिहास और कहीं के आधार पर जो माननीय हाईकोर्ट ने बोला तो उसके निर्णय का हम सम्मान करते हुए कहते हैं- ये निर्णय समाज को स्वीकार नहीं है। उसमें जो भी कानूनी खामियां हैं उसको लेकर हमारा जो संवैधानिक अधिकार है तो उसको लेकर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
वकार सादिक ने कहा कि एएसआई की जो रिपोर्ट है उसके बारे में जो कहा गया है तो मैं आपको बता देना चाहता हूँ कि एएसआई की रिपोर्ट एक झूठ का पुलिंदा है। माननीय उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि आप फिजिकल एक्सक्यूशन मत कीजिएगा लेकिन इन्होंने किया। ये बात हमने हाई कोर्ट के सामने रखी थी। न्यायालय ने कहा था सुप्रीम कोर्ट ने एक कार्बन डेटिंग होना चाहिए इन्होंने कार्बन डेटिंग की काफी हाई कोर्ट में प्रस्तुत नहीं की।
वकार सादिक ने कहा कि यथासंभव जितनी जल्दी होगा, हाई कोर्ट निर्णय के खिलाफ हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे।





