
Weather Today: MP में दक्षिणी हवाओं से बादलों संग बढ़ेगा तापमान, ग्वालियर में 45 डिग्री, मुंबई में 7 दिन में मानसून पूर्व की बारिश
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में और तेज गर्मी बढ़ेगी जिसकी मुख्य वजह पश्चिमी हवाओं पर दक्षिणी हवाओं का असर। दक्षिण महासागर से हवाएं बादलों को लेकर पश्चिमी समुद्रीय तट से कर्नाटक से महाराष्ट्र और गुजरात के मध्य से मध्य प्रदेश में घुस रहीं हैं। गर्म हवाओं से तापमान में वृद्धि होगी।
मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में आज से गरम हवाओं के साथ बादल छाएंगे। प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज का तापमान अधिकतम (दिन का) और न्यूनतम (रात का) इस प्रकार रहेगा –
इंदौर, रतलाम, देवास , सेंधवा में दिन का 42 और रात में 28 डिग्री, उज्जैन, भोपाल, गुना में 42 और 27, धार में 41 और 28, खरगोन में 42 और 29, खंडवा में 44 और 30, ग्वालियर 45 और 28, जबलपुर 43 और 26, सागर 42 और 26 डिग्री रहेगा।
दक्षिणी महासागर से मानसून पूर्व की बारिश मुख्यत केरल और कर्नाटक के पश्चिमी भाग में होने लगी है, यहां से समुद्रीय रस्ते बादल महाराष्ट्र तक फैल रहे हैं जिससे मुंबई में इस सप्ताह के आखिर में बारिश होने का अनुमान है।
पश्चिमी हवाएं ऊंची होने से आज उत्तर भारत में आसमान साफ रहेगा। उत्तर पूर्व भारत के असम, अरुणाचल, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम में तेज बारिश हो सकती है।





