
Maheshwari Society Elections Conclude : डॉ. बीएल तापड़िया अध्यक्ष, सुनील लाठी सचिव निर्वाचित!
Ratlam : माहेश्वरी समाज के वर्ष 2026-29 के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया समाज के संरक्षक माधव काकाणी एवं अध्यक्ष शैलेंद्र डागा के मार्गदर्शन में तथा चुनाव अधिकारी गोपाल काकाणी, मुकेश मालपानी एवं दिनेश मालपानी के निर्देशन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित की गई।
चुनाव में माहेश्वरी समाज की 51 सदस्यीय “महेश पैनल” ने विजय प्राप्त की। प्रथम चरण में चयनित 51 सदस्यीय कार्यकारी मंडल द्वारा पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नवगठित पदाधिकारी मंडल!
अध्यक्ष- डॉ. बीएल तापड़िया, उपाध्यक्ष- द्वारका भंसाली, उपाध्यक्ष- रतन धूत, सचिव- सुनील लाठी, सह-सचिव- लक्ष्मीनारायण धूत, कोषाध्यक्ष- सतीश मारोठिया, प्रचार मंत्री- राजेश दरक, संगठन मंत्री- संतोष काबरा तथा कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र बाहेती, सतीश लड्ढा, बाबूलाल राठी, विजय असावा, घनश्याम लोहिया, द्वारका धूत, कैलाश मालपानी, गोपाल राठी, रमेश डारिया, धर्मेन्द्र गिलड़ा, मनीष मालपानी, चन्द्रप्रकाश सारड़ा के साथ ही माधव काकाणी एवं शैलेंद्र डागा को समाज संरक्षक मनोनीत किया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के चयन पर समाजजनों में हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज के सहयोग से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी!





