Jhabua Police Cracks Down on Passenger Safety : सवारी वाहनों से हटवाए गए पैरदान और कैरियर!

41

Jhabua Police Cracks Down on Passenger Safety : सवारी वाहनों से हटवाए गए पैरदान और कैरियर!

यातायात सुरक्षा के मद्देनजर अभियान!

राजेश सोनी की रिपोर्ट!

झाबुआ : SP देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिलेभर में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।झाबुआ पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ओवरलोडिंग पर रोक लगाने तथा आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 19.21.33 1

इसी क्रम में यातायात पुलिस थाना झाबुआ की टीम ने सवारी वाहनों में होने वाली जानलेवा ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सवारी वाहनों जैसे बस, जीप एवं अन्य लोक परिवहन वाहनों में लगाए गए पैरदान और छत पर बने कैरियर का उपयोग क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने एवं लटकाने के लिए किया जाता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। यातायात पुलिस टीम ने सख्ती दिखाते हुए कई सवारी वाहनों से मौके पर ही पैरदान और कैरियर हटवाए, ताकि भविष्य में वाहन चालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठा सकें।

WhatsApp Image 2026 05 18 at 19.21.34

झाबुआ पुलिस द्वारा वाहन चालकों और संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, अन्यथा नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।झाबुआ पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ओवरलोड वाहनों में यात्रा करने से बचें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें!