IndiGo: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में अचानक बिजली चली गई,अंधेरे और गर्मी में बेहाल हुए पैसेंजर्स!

45

IndiGo: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में अचानक बिजली चली गई,अंधेरे और गर्मी में बेहाल हुए पैसेंजर्स!

IndiGo: वडोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान में रविवार रात करीब 160 यात्री करीब आधे घंटे तक अंधेरे में बैठे रहे। विमान को बिजली देने वाला ग्राउंड पावर यूनिट उड़ान से पहले खराब हो गया था

वडोदरा। गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट पर रविवार रात IndiGo की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में अचानक बिजली गुल हो गई। फ्लाइट नंबर 6E657 टेकऑफ की तैयारी में थी, तभी विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) बंद हो गया, जिससे पूरे विमान की लाइट और एयर कंडीशनिंग ठप हो गई। अंधेरे और भारी उमस के बीच यात्रियों को करीब 25 मिनट तक परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान कुछ यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। घटना का वीडियो एक यात्री ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अंधेरे और गर्मी में फंसे रहे यात्री

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:50 बजे फ्लाइट वडोदरा से दिल्ली रवाना होने वाली थी। इसी दौरान अचानक विमान की बिजली चली गई। लाइट बंद होते ही विमान के अंदर अंधेरा छा गया और एयर कंडीशनिंग भी बंद हो गई। गर्मी और उमस के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। कई यात्री बेचैन नजर आए। करीब 25 मिनट बाद बिजली सप्लाई दोबारा शुरू की जा सकी, जिसके बाद हालात सामान्य हुए।

तकनीकी खराबी बनी वजह

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विमान के ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या हुई। GPU विमान को जमीन पर खड़े रहने के दौरान बिजली सप्लाई करता है। इसके जरिए केबिन लाइट, एयर कंडीशनिंग और कॉकपिट सिस्टम चलते रहते हैं।

क्या होता है GPU?

जब विमान एयरपोर्ट पर खड़ा होता है, तब उसके मुख्य इंजन बंद रहते हैं। ऐसे में ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) विमान को बाहरी बिजली उपलब्ध कराता है।

GPU के जरिए:

केबिन की लाइटिंग
एयर कंडीशनिंग
कॉकपिट सिस्टम
नेविगेशन डिस्प्ले
इंजन स्टार्ट सिस्टम

जैसी सुविधाएं चालू रहती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के दौरान विमान में मौजूद एक यात्री ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में विमान के अंदर अंधेरा और परेशान यात्री दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इंडिगो या एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, आसमान में टकराए दो F-18 फाइटर जेट, टकराते ही आग का गोला बन गए