Simhasth- 2028-: उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने ब्रिज निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी पर लगाई 5 लाख रुपए की पेनल्टी

संभागायुक्त ने शिप्रा तट पर निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया 

32

Simhasth- 2028-: उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने ब्रिज निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी पर लगाई 5 लाख रुपए की पेनल्टी

उज्जैन। Simhasth- 2028: उज्जैन संभाग आयुक्त और मेला अधिकारी आशीष सिंह ने ब्रिज निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है।

सिंहस्थ 2028 महापर्व के दौरान मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में संत महात्माओं के साथ ही करोड़ों श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक स्नान करने के लिए शिप्रा तट पर भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए नए ब्रिज निर्माण किया जा रहे हैं। सिंहस्थ कार्यों के नियमित निरीक्षण के तहत बुधवार को संभाग आयुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह और कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। श्री अंगारेश्वर से सिद्ध वाट मंदिर को जोड़ने वाले ब्रिज निर्माण कार्य में गति धीमी होने पर संभागायुक्त श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है।

IMG 20260520 WA0019

शिप्रा तट पर निर्माण अधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री सिंह ने ब्रिज निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। यहां पर स्थित क्वालिटी कंट्रोल लैब का निरीक्षण कर संभाग आयुक्त श्री सिंह निर्देश दिए की ब्रिज निर्माण में उपयोग होने वाली निर्माण सामग्री का क्वालिटी परीक्षण कर रजिस्टर में रिपोर्ट संधारित की जाए। संभाग आयुक्त श्री सिंह लैब में रखें रजिस्टर का अवलोकन कर जानकारी ली।

IMG 20260520 WA0020 1

निरीक्षण के तहत संभाग आयुक्त श्री सिंह और कलेक्टर श्री सिंह ने श्री अंगारेश्वर मंदिर से श्री सिध्दीविनाथ मंदिर को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति होने पर संभाग आयुक्त श्री सिंह ने निर्माण कार्य करने वाली गुजरात की एजेंसी पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए । संभाग आयुक्त श्री सिंह निर्देश दिए कि संबंधित निर्माण एजेंसी कार्य की गति बढाए अन्यथा आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

संभाग आयुक्त श्री सिंह इंदौर रोड डी मार्ट के सामने रोड निर्माण कार्य और त्रिवेणी हिल्स से सिकंदरी के बीच शिप्रा तट पर निर्माणाधीन ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। संभाग आयुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ महापर्व के समय को देखते हुए निर्माण कार्यों की गति को मैच करते हुए कार्य में तेजी लाएं अन्यथा संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।