Para-Athlete Chirag Tyagi : गाजियाबाद में इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या!

63
Para-Athlete Chirag Tyagi

              Para-Athlete Chirag Tyagi: गाजियाबाद में इंटरनेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या!

इंटरनेशनल पैरा एथलीट प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत कर अपने गांव जा रहे थे

गाजियाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गाजियाबाद में इंटरनेशनल पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले साई उपवन में मिला। वह सुबह दिल्ली के हॉस्टल से अपने गांव मुरादनगर के बसंतपुर साथली के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

चिराग बेंगलुरु में इंटरनेशनल पैरा एथलीट प्रतियोगिता में एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीत कर दिल्ली लौटे थे। दोनों मेडल दौड़ में जीते थे।दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में रुकने के बाद मुरादनगर के पास अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने इस प्रतियोगिता में एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया था। चिराग ने घर फोन कर बताया कि वो दोपहर तक पहुंच जाएगा लेकिन उसके घर पहुंचने के पहले ही पुलिस का घर फोन पहुंच गया और थाने आने को कहा। चिराग की डेड बॉडी हिंडन के साईं उपवन में मिली। उसकी पीठ पर गोली का निशान मिला। पुलिस ने चिराग की प्रेमिका, कोच और खिलाड़ियों से पूछताछ की है। चिराग के पिता किसान है।

पुलिस के अनुसार, उनकी पीठ पर एक छेद है। यह छेद गोली लगने के कारण हुआ है या फिर किसी अन्य चीज से चोट लगने के कारण, इसका पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को शाम करीब 7 बजे इस घटना के बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने शव को बरामद कर आगे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना स्थल से सैंपल इकट्ठा कर लिया है।

Cricketer Amay Khurasiya छत्तीसगढ़ रणजी टीम के नये कोच