
अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 5 आरोपी जिलाबदर
इंदौर: इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा ने अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 5 आरोपियों को गत दिवस जिलाबदर किया है। इस संबंध में जारी आदेशानुसार जिन आरोपियों को जिलाबदर किया गया है उनमें इंदौर जिले के महू थाना क्षेत्र के नम्बर बाथरी निवासी राजा पिता सुरेश पिवाल तथा रवि पिता सुरेश पिवाल, होली चौक गुजरखेड़ा निवासी निखिल पिता संतोष दामोदर, गुजरखेड़ा निवासी सौरभ पिता राम चौहान और मानपुर थाना क्षेत्र के सोनारिया कुंआ निवासी बाबू उर्फ राजकुमार पिता घनश्याम गावड़ शामिल है। इन्हें छ:-छ: माह के लिये जिलाबदर किया गया है। उक्त सभी अपराधियों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक प्रकरण दर्ज है। उक्त पाँचों आरोपियों को इंदौर जिले सहित इससे लगे हुए सीमावर्ती जिले उज्जैन, देवास, धार, खरगोन एवं खंड़वा की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किये गये है।





