मंदसौर के सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र एवं माइक्रो केमिकल्स और उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच कृषि तकनीकी सहयोग समझौता ( MOU)हुआ

माइक्रो द्वारा विकसित 8 नवीन कृषि उत्पादों का किया लोकार्पण 

63

मंदसौर के सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र एवं माइक्रो केमिकल्स और उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच कृषि तकनीकी सहयोग समझौता ( MOU)हुआ

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर। मालवा अंचल की प्रमुख पेस्टीसाइड निर्माता माइक्रो केमिकल्स लिमिटेड का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया राजेंद्र परिणय रिसोर्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अंचल के 170 से अधिक कृषि आदान विक्रेता , वितरक एवं कृषि क्षेत्र के गणमान्यजन प्रगतिशील कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

इस स्थापना दिवस के मौके पर राजस्थान उदयपुर के महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र एवं माइक्रो कैमिकल्स मंदसौर के मध्य कृषि तकनीकी सहयोग समझौते ( MOU ) पर हस्ताक्षर किए गए ।

 

समारोह के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. प्रतापसिंह रहे । अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद एवं मंदसौर इंजीनियरिंग कॉलेज डीन डॉ. श्याम सुंदर शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथी हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एसएन मिश्रा थे।

आईएआरआई फेलो एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री नरेन्द्र सिंह सिपानी तथा माइक्रो केमिकल्स के भागीदार श्री नवीन जैन एवम श्री हिमांशु सिपानी ने स्वागत किया ।

 

समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा माइक्रो केमिकल्स द्वारा विकसित आठ नवीन कृषि उत्पादों का लोकार्पण किया गया। इन उत्पादों को किसानों की बदलती आवश्यकताओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।

इस अवसर पर सिपानी कृषि अनुसंधान फार्म , माइक्रो कैमिकल्स मंदसौर एवं महाराणा प्रताप युनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवं टेक्नोलॉजी के मध्य समझौता ज्ञापन ( MOU) हस्ताक्षर भी किए गए।

IMG 20260603 WA0057

कृषि वैज्ञानिक श्री नरेंद्र सिंह सिपानी ने बताया कि इस समझौते के अंतर्गत किसानों के हित में कृषि अनुसंधान, नवाचार, तकनीकी विकास तथा ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा। विशेषज्ञ एवं हॉर्टिकल्चर कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ मिश्रा का मानना है कि यह समझौता क्षेत्रीय कृषि विकास एवं नवीन तकनीकों के प्रसार के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

उदयपुर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलगुरू प्रो. प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के दौरान खेत बचाओ अभियान के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश को अपने मोबाइल के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय को सुनाया।

IMG 20260603 WA0059

डॉ प्रताप सिंह ने किसानों को उर्वरकों एवं जैव उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी तथा टिकाऊ एवं लाभकारी खेती के लिए समन्वित पोषण प्रबंधन अपनाने का आह्वान किया। संचालन साहित्यकार लेखक श्री प्रमोद रामावत ” प्रमोद” ने किया। आभार नवीन जैन एवं हिमांशु सिपानी ने माना ।

इस मौके पर माइक्रो कैमिकल्स के उत्पादों एवं सिपानी कृषि अनुसंधान केंद्र की विभिन्न वैरायटी की प्रदर्शनी लगाई गई और अतिथियों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े महानुभावों ने अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की ।